{"_id":"583737784f1c1b313513b7bc","slug":"manager-ke-haath-mein-bag-par-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक के हाथ में बैग देखा और कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक के हाथ में बैग देखा और कर दिया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कैश न मिलने पर जलालाबाद स्टेट बैंक पर हंगामा प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन में बृहस्पतिवार को कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर बैंक मैनेजर और कर्मचारी अगले दिन कहीं से एक प्राइवेट गाड़ी से छोटे नोट लेकर आ रहे थे। जैसे ही बैंक कर्मी पैसों का बैग लेकर शाखा पर उतरे तो आसपास घूम रहे लोगों ने पैसे देख हंगामा शुरू कर दिया।
ग्राहकों का आरोप था कि बैंक कर्मी अपने चहेतों को ही पैसा देते हैं। हंगामा होता देख बैंक कर्मियों को उसी समय पैसों का वितरण प्रारंभ करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस का भी बैंक कर्मियों को गुस्सा झेलना पड़ा। पुलिस का कहना था कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के उन्हें कैश नहीं बांटना चाहिए था।
उधर, बैंक कर्मियों का कहना था कि ग्राहकों द्वारा किए जा रहे हंगामे को संभालने के लिए उन्हें पैसों का वितरण करना पड़ा।