फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamour lake breaks broken

मामौर झील की डोल टूटी

Tue, 13 Jun 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mamour lake breaks broken
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कैराना का गंदा पानी भरते-भरते पानीपत रोड पर स्थित मामौर झील सोमवार को ओवरफ्लो हो गई, जिससे झील की डोल टूटने के बाद आसपास इलाके के खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है    कि गंदे पानी के भराव की वजह    से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


कैराना से आगे पानीपत रोड पर मामौर झील है। कैराना कस्बे के तमाम मोहल्लों का पानी नालों के जरिये इसी झील में डाला जा रहा है। काफी दिनों से झील में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा था, दो दिन पूर्व बरसात होने से झील ओवरफ्लो हो गई। पानी का दबाव बढ़ने से सोमवार सुबह मामौर निवासी किसान विनोद के खेत के पास से झील की डोल टूट गई और झील का पानी आसपास के खेतों में समाने लगा। गन्ना, ज्वार, धान और पलेज की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


किसान जगदीश, किला, डॉक्टर सतीश, मेहताब, गुलदीप, देवेंद्र, शोका, मेहरबान पंजीठ, वकील, आजमू, रफीक, नेपाल, रिंकु,   वसी, सकूर, पीरू, पारस और विकास ने बताया कि झील का पानी उनके खेतों में भर गया। ऐसे में फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। क्योंकि पूर्व में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर कैराना का गंदा पानी झील में डालने का विरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed