{"_id":"612d24548ebc3e24c85b3c29","slug":"make-women-aware-in-mission-shakti-abhiyan-shamli-news-mrt5540690101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को करें जागरूक
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने महिला थाने का निरीक्षण कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
सोमवार को एसपी महिला थाने पहुंचे। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से शिकायतों के रखरखाव, सुनवाई और उनके निस्तारण की जानकारी ली। एसपी ने कंप्यूटर सिस्टम पर शिकायतों की रखरखाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी ने एक माह में थाने पर आई दहेज उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के बारे में एसपी को अवगत कराया। एसपी ने महिला थाने पर मौजूद फोर्स की जानकारी ली और महिला बीट आरक्षी को मिशन शक्ति अभियान के फेस-3 में महिला बीट आरक्षी को क्षेत्र में भेजे जाने के बारे में जानकारी ली।
एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि बीट पर जाने वाली महिला आरक्षियों को बीट क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित जो जानकारियां दी जानी हैं, उनके बारे में ठीक से ब्रीफ किया जाए। थाने में सीसीटीवी कैमरे और सीसीटीएनएस सिस्टम की जांच में दोनों सिस्टम सुचारु रूप से चालू हालत में मिले। निरीक्षण में थाने पर साफ-सफाई व अन्य कार्यों की स्थिति संतोषजनक पाई गई।