फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   make weapon with nails, teeths and hairpin

नाखून, दांत, हेयरपिन को बनाएं अपना हथियार

Wed, 07 Aug 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
make weapon with nails, teeths and hairpin
शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में जूडे़ कराटे का प्रशिक्षण लेतीं छात्? - फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल में पुलिस की पाठशाला में एसपी अजय कुमार छात्राओं से करीब डेढ़ घंटे रूबरू हुए। उन्होंने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के अलावा पढ़ाई में सफलता के भी टिप्स दिए। कहा कि अपने मम्मी-पापा से हर बात खुलकर शेयर करनी चाहिए। यदि सड़क पर कोई छेड़छाड़ करे तो अपने नाखून, दांत, हेयरपिन को हथियार बनाकर अपनी सुरक्षा करें। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए ताइक्वांडों भी सिखाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी अजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि उनकी सुरक्षा के बहुत सख्त कानून है। यदि कोई आपको लगातार 14 सेकेंड या उससे अधिक समय तक लगातार घूरता है तो ये भी 354 क और ग क्रिमनल ला एमेंटमेंट एक्ट 2013 के तहत अपराध और सजा का प्रावधान है। कहा कि यदि कोई आपसे रास्ते में आपका मोबाइल नंबर मांगता है, या कोई गलत बात होती है तो उसे अपने मम्मी पापा से शेयर जरूर करें। यदि कोई चीज आप उनसे शेयर नहीं करती तो समझिए आप भी गलत हैं। इसलिए मम्मी से तो खुलकर बातें शेयर करनी चाहिए। स्कूल प्रबंध कमेटी के अनिल गोयल ने कहा कि अपराजिता अभियान में जिस तरह बेटियों को मोटिवेट किया जा रहा है इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। कालेज के जूनियर सेक्शन की प्रधानाध्यापिका तूलिका गोयल ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम बेटियों को मन से मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल है। इसके आने वाले समय में शानदार परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

ये दिए सफलता के मंत्र
एकाग्रता, ईमानदारी, दूरगामी लक्ष्य, ऊर्जा, सकारात्मक सोच, पैशन, प्लानिंग, लीडरशिप, अतिरिक्त कार्य और टीम भावना ये सब इंसान की सफलता के मूलमंत्र हैं।
हाथ में किताब सामने टीवी, ये नहीं चलेगा
कक्षा-9 की छात्रा श्रीप्रणा ने पूछा कि अच्छी सफलता के लिए क्या जरूरी है। एसपी ने बताया कि जो भी काम करो उसे पूरे मन और एकाग्रता से करो। ऐसा नहीं कि हाथ में किताब हो और सामने टीवी चल रहा हो। इससे ध्यान भटकता है। इस तरह पढ़ाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 घंटे पढ़ाई की धारण मन से निकालो
कक्षा 10 की तनु ने पूछा कि उसने सुना है कि बोर्ड एग्जाम में 15-15 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। एसपी ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। इस धारणा को मन से निकाल दें। यदि आप नियमित क्लास ओर कोचिंग करते हैं और मन से पढ़ते हैं को एग्जाम में छह से सात घंटे पढ़ाई भी बहुत होती है। जो पढे़ मन से पढेे़ं।
आपके तो नाखून, दांत ही काफी हैं
कक्षा 10 की छात्रा अस्मिता ने पूछा कि यदि रास्ते में चलते हुए लगे कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है तो क्या करें। एसपी ने कहा कि सबसे पहले आप सचेत हो जाएं। भीड़ वाली जगह में जाएं। मोबाइल भी नहीं है तो किसी से लेकर तुरंत 100 नंबर पर कॉल करें। हमले की स्थिति में अपने नाखून, दांत, हेयर पिन आपका हथियार बना सकती हैं।
जितना मन करे उतनी पढ़ाई करें
कक्षा नौ की छात्रा बुलबुल ने एसपी से पूछा कि कई बार पढ़ाई करते हुए मन नहीं लगता, बहुत बोरियत महसूस होती है। एसपी ने जवाब दिया कि जितना मन करे उतनी पढ़ाई करें। वे शादी के बाद भी पढ़ाई करते थे, पढ़ते हुए जब भी बोर होता था अपनी छह महीने की बेटी को खिलाने लगता था। इसलिए पढ़ाई के बीच बीच में वो करें जिनमें आपका सबसे ज्यादा मन लगता है। थोड़ा टहल लें, खेल लें।
कमजोरी दूर कर लो सफल हो जाओगे
कक्षा 9 की छात्रा रिदम ने पूछा कि ये कैसे तय करें कि हमारी पढ़ाई ठीक चल रही है। एसपी ने कहा कि पहले खुद की कमजोरी और कमियां दूर करें। जो किया है उसका फीड बैक लें। जिसने अपनी कमियां दूर कर ली मानो वो सफल हो गया।
पानी की बोतल को बनाएं हथियार
कार्यक्रम में ताइक्वांडों ब्लैक बेल्ट ट्रेनर कोमल सिंह ने छात्राओं को ताइक्वांडों के पंच और किक की जानकारी दी। बताया कि कई तरीकों से हम सेल्फ डिफेंस कर सकते हैं, लेकिन इन सबसे लिए सबसे पहले मन से मजबूत बनना होगा तभी सामने वाले का सामना कर सकते हैं। आपके बैग में पानी से भरी बोतल भी आपका हथियार बन सकती है।

दांतों में ब्रश करने का तरीका बताया
दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या जिंदल ने छात्राओं से दांतों की सफाई के बारे में सवाल जवाब किए। बहुत की छात्राओं को ब्रश करने का सही तरीका नहीं पता था। डॉक्टर दिव्या ने बताया कि ब्रश को ऊपर से नीचे की दिशा में करना चाहिए ना कि आगे पीछे की ओर। ऐसा करने से दांत जल्दी कमजोर हो जाते हैं। बच्चे और बड़ों का ब्रश भी अलग होना चाहिए।

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को  जानकारी देतीं डॉ. दिव्या

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जानकारी देतीं डॉ. दिव्या- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जानकारी देते एसपी अजय कु?

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जानकारी देते एसपी अजय कु?- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रा से जानकारी लेते एसपी।

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रा से जानकारी लेते एसपी।- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शपथपत्र दिखातीं छात्राएं।

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शपथपत्र दिखातीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जूडे़ कराटे का प्रशिक्ष?

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जूडे़ कराटे का प्रशिक्ष?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed