फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make voter revision program successful together

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाएं

Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Make voter revision program successful together
शामली। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रट शामली सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में चतुर्थ जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग के बिना राष्ट्रीय हित के कार्यक्रम सफल नहीं हो सकते हैं। इसलिए सभी मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें। डीएम सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

स्वीप समन्वयक अजय बाबू शर्मा ने कार्यशाला में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को दिव्यांग मतदाता, महिला मतदाता, वरिष्ठ मतदाता तथा युवा मतदाता के पंजीकरण की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया। एनजीओ समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा, भारतीय जैन संगठन से मोहित जैन, राम लखन सेवा समिति से सचिन जैन, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति से रमेश विश्वकर्मा, राजेंद्र पाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुधाकर आर्य, रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन के उपाध्यक्ष दीपक कौशिक, राहुल गर्ग, रामगोपाल शर्मा, रश्मि गर्ग, स्नेह गर्ग, एडवोकेट राम कुमार वर्मा, स्त्री आर्य समाज प्रतिनिधि सभा की ओर से डॉ. पूनम वर्मा, सुनीता पाल, पूनम आर्य, मीरा तथा आशा वर्मा ने मतदाता पंजीकरण में समुदाय की सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed