शामली। अमर उजाला के हिंदी हैं हम, अभियान की प्रेरणा से कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में बच्चों को मातृभाषा हिंदी के महत्व की जानकारी देने और जागरूकता लाने के लिए ऑनलाइन स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें कक्षा छह, सात व आठ के करीब 30 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बच्चों को बताया कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। देश में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है। यही एक ऐसी भाषा है, जिसमें हम अपने विचारों को बहुत ही आसानी से व्यक्त कर सकते है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने हिंदी भाषा से संबंधित निबंध व स्लोगन लिखे। कक्षा सात के समीर ने लिखा राष्ट्रभाषा नहीं, ना सही हिंदी का तो सारा जहां है, मातृ तो मां होती है और मां से बढ़कर क्या है। इसी कक्षा की सारिका ने लिखा- देश की ऊंची शान करें, हम हिंदी में काम करें। कक्षा छह के सावेज ने लिखा हिंदुस्तान की है शान हिंदी, हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी। इसी तरह अन्य बच्चों ने भी हिंदी के महत्व को लेकर स्लोगन और निबंध लिखे। प्रतियोगिता में कक्षा सात के समीर, तनिश व सारिका, कक्षा आठ की इसराना, कक्षा छह से वंशिका व हिमांशी अच्छा प्रदर्शन किया।

शामली हिंदी भाषा की ऑनलाइन श्लोगन निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- फोटो : SHAMLI