फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make Robotic Floor Cleaner Working Model

विद्यार्थियों ने बनाए रोबोटिक फ्लोर क्लीनर वर्किंग मॉडल

Fri, 10 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make Robotic Floor Cleaner Working Model
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में विज्ञान तकनीक फाउंडेशन ऑफ इंडिया दिल्ली की इंजीनियर्स टीम ने कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों को रोबोटिक फ्लोर क्लीनर वर्किंग मॉडल बनाना सिखाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शुरू हुई तीन दिवसीय रोबोटिक विज्ञान तकनीक वर्कशाप का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। दिल्ली से आए मैनेजर प्रमोद कुमार और उनकी नौ सदस्यीय इंजीनियर्स की टीम ने कक्षा कक्षा तीन से कक्षा पांच के विद्यार्थियों को रोबोटिक फ्लोर क्लीनर का वर्किंग मॉडल बनाना सिखाया। विद्यार्थियों ने कार्ड बोर्ड, इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, डिस्क, बेल्ट, स्विच आदि का उपयोग कर वर्किंग मॉडल को तैयार किया। साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर की कार्यप्रणाली, इलेक्ट्रिक उपकरणों, इलेक्ट्रिक सर्किट एवं करंट फ्लो आदि के बारे में भी विशेषज्ञ इंजीनियर्स से जानकारी प्राप्त की। मौके पर आरपीएस मलिक, विशाखा गोयल, भावना शर्मा, सपना चौधरी, अजय गोयल, अंजु पंवार, संचिता वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed