फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Makar Sankranti festival shows the path of social harmony

सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाता है मकर सक्रांति पर्व

Thu, 14 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival shows the path of social harmony
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली में मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने आचार्यों को बताया कि यह पर्व खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। खिचड़ी समरसता का प्रतीक है। तिल और गुड़ भी मिलकर समरस बन जाते हैं। इसलिए यह त्योहार हमें सामाजिक समरसता का मार्ग भी दिखाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी और मुख्य वक्ता उप प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया। उप प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि यह एक ऐसा पर्व है जो पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। यहां इस त्योहार को मकर संक्रांति के रूप में मनाते हैं। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है। महाभारत की घटना के अनुसार भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण में आने पर ही अपने प्राण त्यागे थे। इस त्योहार में तिल और गुड़ और खिचड़ी बनाने का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

मौके पर संगीत आचार्य सोमदत्त शर्मा, आचार्य योगेश कुमार, गोविल, आशीष जैन, सुनील कुमार, प्रवेश शर्मा, मांगेराम शर्मा, रवि गौड़, शिवकुमार धीमान आदि मौजूद रहे। मूंगफली रेवड़ी के प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed