{"_id":"61e1ce96290c826eca7801dc","slug":"makar-sankranti-celebrated-with-great-pomp-shamli-news-mrt573445622","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार
विज्ञापन
शामली में मकर संक्रांति के अवसर पर अजंता चौराहे पर खिचड़ी का वितरण करते दुकानदार।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार
शामली। मकर संक्रांति का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। नगर के प्राचीन सिद्ध पीठ श्री शीतला माता धाम सेवा समिति व समाजसेवी सुखचैन वालिया ने गरीब व असहाय लोगों को शॉल व रजाई वितरण किया। जिसमें मंदिर के महंत पूज्य अमरनाथ भगत जी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अनुज बिड़ला, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, सहदेव, घोनी, अमरनाथ, अनिल, काका ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा।
नगर के स्वर्ग आश्रम की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गर्ग व भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया। रमेश चंद्र, सलिल द्विवेदी, शरद कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, उपेंद्र द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, राकेश, सुरेंद्र, संजय वर्मा, पवन, सोहनलाल, संजीव मलिक कार्यक्रम संयोजक विनय पांचाल, रवि संगल आदि मौजूद रहे। लायनेस क्लब दोआब शामली की ओर से रश्मि गर्ग की अध्यक्षता में कुष्ठ आश्रम में जाकर सर्दी से ठिठुरते निराश्रित लोगों को कंबल एवं खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान शिखा गोयल, स्नेह गर्ग, उर्मिला गोयल मौजूद रहीं।
मकर संक्रांति पर हुआ सहभोज का कार्यक्रम
झिंझाना/कांधला। मकर संक्रांति के मौके पर कस्बा व देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज एवं खिचड़ी वितरण किया गया। मंसूरा गांव में भारतीय जनता पार्टी झिंझाना मंडल के शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर खिचड़ी भोज हुआ। बस स्टैंड पर भी राहुल गोयल, बिल्लू शर्मा, जनेश्वर सभासद, नवीन मित्तल आदि ने खिचड़ी बांटी। कांधला में महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को खराब मौसम और कोरोना काल को देखते हुए प्रसाद का वितरण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति पुस्तकालय भवन में और वाल्मीकि बस्ती कांधला में किया गया। कार्यक्रम में पंडित राधेश्याम, अमित गोस्वामी, धर्म सिंह, डॉ. दीपक ने वाल्मीकि बस्ती में प्रसाद वितरण किया। बॉबी, सोनू और विक्की ने का सहयोग रहा। ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक एडवोकेट और महासचिव डॉ. शिखा कौशिक ने आभार व्यक्त किया।