फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maintain constant communication with the beneficiaries of the schemes

लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए भाजपा ने शुरू किया नेताओं का बूथ प्रवास

Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maintain constant communication with the beneficiaries of the schemes
थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हसनपुर लुहारी में बूथों पर किया प्रवास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए भाजपा का बूथ मजबूत करने का अभियान शुरू हो गया है। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर लुहारी गांव के बूथ संख्या 143 व बूथ संख्या 145 पर प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने रात्रि प्रवास कर कार्यकर्ताओं को बूथ को जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी निरंतर संवाद बनाए रखने की भी अपील की।
यहां पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची बनाकर उनसे संपर्क करें। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी व संगठन सभी बूथों पर जीत के लिए कार्य करें। लोकसभा के चुनाव में हर बूथ पर विजय के लिए पार्टी घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। भाजपा के राज में सेवा संकल्प व सुशासन के साथ गरीब सशक्तीकरण अभियान आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व की सरकारों ने देश को भ्रष्टाचार व कुशासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया। पार्टी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि इन सभी लाभार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखें। कार्यकर्ता अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को हर स्तर पर पूरा करें। इस दौरान सोमवीर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी के पति मैनपाल सैनी, संजय सैनी, सुभाष सैनी, नीटू सैनी, बूथ अध्यक्ष अमित कुमार, शेखर सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed