{"_id":"61d8812b32a7606b794b43b1","slug":"mahipal-died-in-a-scuffle-wife-arrested-shamli-news-mrt5725705135","type":"story","status":"publish","title_hn":"धक्कामुक्की में हुई थी महिपाल की मौत, पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धक्कामुक्की में हुई थी महिपाल की मौत, पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रेड़ा माजरा में हुई महिपाल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत पत्नी के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से हुई थी। परिजनों ने पुलिस के डर से लूटपाट के विरोध में हत्या होने का नाटक रचा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ दुर्घटना के दौरान हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया।
गांव रेड़ा माजरा निवासी रामेश्वर ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि बुधवार की बदमाशों ने उसके भाई महिपाल के घर में घुसकर लूटपाट की थी। इस दौरान विरोध करने पर महिपाल के सिर में किसी भारी वस्तु से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम दो बार जांच करके मौके से सुबूत जुटाए थे। परिजनों की कहानी भी पुलिस के गले नहीं उतरी थी। इसके अलावा पुलिस की तलाशी में घर से जेवरात और अन्य सामान भी बरामद हुआ था। परिजनों ने पुलिस के तलाशी लेने का विरोध भी किया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला कुछ और निकला।
बताया गया कि महिपाल की पत्नी सरोज के साथ किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की हो गई थी। जिससे महिपाल गिर गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिपाल की पत्नी और पुत्रियों ने घटना स्वीकार कर ली। उन्होंने डर की वजह से पुलिस को लूटपाट के दौरान हत्या की कहानी पुलिस को बताई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ दुर्घटना के दौरान हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।