फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maharaj Surajmal did not let his self-respect bow down

महाराज सूरजमल ने झुकने नहीं दिया स्वाभिमान

Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Maharaj Surajmal did not let his self-respect bow down
कांधला। शनिवार को खंड विकास क्षेत्र के गांव भारसी के पंचायत भवन में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र वासियों ने अजेय महाराजा सूरजमल की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि महाराजा सूरजमल अजेय योद्धा थे। किसी भी स्थिति में अपने स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि महाराजा सूरजमल ने मुगलों को टक्कर देते हुए युद्ध में पराजित किया और लाल किले का दरवाजा तोड़कर अपने साथ अपनी राजधानी ले गए थे। उन्होंने समाज के युवाओं को महाराजा सूरजमल के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और अंत में महाराजा सूरजमल को सभी ने संयुक्त रूप से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजेंद्र प्रधान किवाना, पप्पू प्रधान, वेदपाल, महावीर, अशोक, नाहर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed