फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahapanchayat will be held on 27th for the demand of compensation

मुआवजे की मांग को लेकर 27 को होगी महापंचायत

Thu, 22 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will be held on 27th for the demand of compensation
बाबरी। बुटराड़ा में दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हाईवे निर्माण में अधिग्रहित भूमि के एक प्रोजेक्ट एक रेट की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना जारी रहा। धरना स्थल पर 27 सितंबर को महापंचायत करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शामली जिले के 22 गांवों के किसान बुटराड़ा करौदा हाथी स्टैंड के संघर्ष समिति के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल पर बृहस्पतिवार को नई किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष देशपाल मलिक करौदा हाथी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा की मांग जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक किसान बरसात, गर्मी व सर्दी की परवाह किए बिना धरना स्थल पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष देशपाल मलिक ने धरने पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा की 27 सितंबर को धरना स्थल पर ही भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मलिक लिसाढ़ तथा प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने किसानों से गांव-गांव जाकर महापंचायत के प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुभाष, राजकुमार, रविंद्र, सुनील, ओमपाल, मैनपाल, बिलेंद्र, सुखबीर, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed