फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahabharata will happen if there is lathi charge on farmers: Naresh

किसानों पर लाठीचार्ज हुआ तो महाभारत होगा : नरेश

Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata will happen if there is lathi charge on farmers: Naresh
शामली शुगर मिल में किसानो के धरने पर बोलते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत
शामली। संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने को लेकर शुगर मिल के बॉयलर हाउस में किसानों की महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पता नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गन्ना मूल्य को लेकर क्यों झूठ बोलते हैं। कहा कि यदि शामली में किसानों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज किया तो महाभारत हो जाएगा। आंदोलन में हर जगह के किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन

नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण ही मिल प्रशासन जान बूझकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है। अब मिल का गुल्ला फंस गया है या तो गुल्ला टूटेगा या फिर नाल फटेगी। कहा कि प्रशासन भी किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। कभी शामली मिल का देशभर में नाम था। यहां का किसान भी फक्र महसूस करता था। मगर आज के हालात ज्यादा खराब है। किसानों की हिम्मत है जो 90 से अधिक दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। यूपी सरकार ज्यादा लापरवाह है। हरियाणा से लेकर पंजाब में गन्ना मूल्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जल्द ही गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल तक किया जाएगा मगर आज तक नहीं किया गया। पता नहीं पीएम झूठ क्यों बोलते हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि बिजली की व्यवस्था सुधरी है। कहा कि सभी किसान है। किसान के लिए सम्मान ही सब कुछ होता है। जिसके लिए आज शामली के किसान धरना देने को मजबूर है। कहा कि यदि प्रशासन ने जबरदस्ती धरनारत किसानों को उठाने का प्रयास किया तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। यदि किसानों पर लाठीचार्ज किया या फिर उन्हें उठाया गया तो मिल में ही महाभारत शुरू हो जाएगा। नरेश टिकैत ने कहा कि वह किसानों और कमेटी के साथ है। जो भी उनका निर्णय होगा, मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना एक है और एक रहेगा
राकैश टिकैत ने शामली में दो जगह धरना चलाने को लेकर कहा कि धरना और किसान एक है एक और ही रहेंगे। कुछ लोग किसानों के बीच खटास पैदा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। मिलकर ही किसी भी जंग को जीता जा सकता है। धरना संयोजक संजीव शास्त्री ने कहा कि प्रशासन किसानों को जबरदस्ती धरना स्थल से उठाने का प्रयास कर रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। रालोद विधायक अशरफ अली, प्रसन्न चौधरी ने भी सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। महापंचायत के अंत में एक कमेटी गठित की गई, जो देर रात में धरना आगे चलेगा या नहीं, इसका निर्णय लेगी। महापंचायत में शामली के साथ-साथ बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के किसान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed