फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   maha durga ashtami aur shri raam navmi aaj

महा दुर्गा अष्टमी व श्रीराम नवमी आज 

Fri, 12 Apr 2019 11:11 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 12 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
maha durga ashtami aur shri raam navmi aaj
file - फोटो : amarujala
चैत्र नवरात्र व्रत के सातवें दिन मां काल रात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को महादुर्गाष्टमी-श्रीरामनवमी मनाई जाएगी। इस मौके पर श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम पर रामनवमी उत्सव प्रात: 10 बजे श्री रामायण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को करनाल रोड पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, हनुमान धाम, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा, राजो मोहल्ला में श्री बालासुंदरी मंदिर में श्रीदुर्गा नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां काल रात्रि की विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। इस मौके पर घरों और मदिरों में मां लक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली का विधिविधान से पूजन किया गया। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीदुर्गा स्तोत्र, चालीसा का उच्चारण किया गया। महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने मनोकामना मांगी गई। उधर, श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को रामनवमी उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे श्री रामायण जी की शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। प्रात: 11 बजे भजन-कीर्तन, दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री हनुमान धाम स्थित श्रीराम दरबार में अखंड रामायण का पाठ  13 अप्रैल को प्रात: 10  बजे संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed