फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   made women aware of rights

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर

Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
made women aware of rights
कांधला के माध्यमिक स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने निकाली रैली - फोटो : SHAMLI
शामली। मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत कैराना ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। बृृहस्पतिवार को वेबिनार का आयोजन मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी अलका शर्मा व रश्मि वर्मा ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता बीएसए गीता वर्मा ने की। वीवी डिग्री कालेज की पूर्व प्राचार्या वेदकुमारी ने बालिका जागरूकता पर प्रेरणादायक व उत्साहवर्धक वक्तव्य प्रस्तुत किया। कुमुद शर्मा ने सभी को खानपान, योग, बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वीना अग्रवाल ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार ने मिशन शक्ति अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभिलेखीकरण पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी कैराना सचिन रानी ने इस अभियान को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अलका शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अंजना वर्मा, योगिता मलिक, रजनी बाला, शैली, अनुसूइया, रितु, बुशरा खातून और वंदना आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed