{"_id":"627415bb280f2a0c7c02931f","slug":"made-two-denominations-of-a-plot-complaint-in-the-police-station-shamli-news-mrt587375034","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्लाट के दो बैनामे किए, थाने में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्लाट के दो बैनामे किए, थाने में शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। एक प्लाट के दो लोगों को बैनामा करने के मामले में एक व्यक्ति ने दो सगे भाइयों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
राझड़ निवासी राजकुमार ने बताया कि 22 जनवरी 2020 को गांव के दो भाइयों से आवासीय प्लाट का लगभग पांच लाख रुपये में बैनामा कराया था। तीन दिन पहले जब प्लाट पर कब्जा लेने पहुंचा, तो रमेश शर्मा निवासी मोहल्ला शिवपुरी गढ़ीपुख्ता भी आवासीय प्लाट के कागज लेकर आ गया। जिसमें दोनों भाइयों के पिता ने पांच दिसंबर 2000 को रमेश के नाम बैनामा कर रखा था।
राजकुमार का कहना है कि इस प्लाट के बैनामा के बारे में पहले उन्हें कुछ नहीं बताया गया। जब यह प्लाट का बैनामा कराया, तो दोनों भाइयों ने कब्जा देने के लिए लगभग दो साल का समय मांगा था। इसके बाद से ही वे दोनों गांव में नहीं आए। जब भी उन दोनों से बात करने के लिए घर जाते तो उनके पुत्रों यह कहकर टरका देते हैं कि जिसको रुपये दिए हैं, उन्हीं से कब्जा ले लो। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव राझड़ से जालसाजी कर एक ही प्लाट को दो व्यक्तियों को बेच देने का आरोप लगाते हुए राजकुमार ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है।