फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made aware to connect youth with technical education

Shamli News: युवाओं को तकनीकि शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जागरूक

Wed, 07 Feb 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Made aware to connect youth with technical education
शामली। राजकीय महामाया पॉलीटेक्निक जसाला में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए अधिक पंजीकरण कराने की कवायद तेज कर दी गई है। अधिक पंजीकरण कराने के लिए जागरूकता अभियान के साथ ही प्रवेश की पूरी जानकारी के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को तकनीकि शिक्षा से जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए यूपी सरकार की मंशा के अनुसार पाॅलीटेक्निक संस्थानों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए वर्ष 2024 में पाॅलीटेक्निक चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत हर वर्ष राज्य के सरकारी, अनुदानित, निजी पाॅलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेकर प्रशिक्षित होने के लिए राज्य के युवाओं को प्रेरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय महामाया पाॅलीटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जसाला में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के निर्देशानुसार एक निःशुल्क सहायता केंद्र की स्थापना की गई। इसमें प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर कोई भी छात्र अथवा अभिभावक प्रवेश प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी कर सकता है। प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने बताया कि पोस्टर, बैनर, संगोष्ठी से विभिन्न कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। आवेदन करने की तिथि 29 फरवरी 2024 तक है। प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed