फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   made aware of women's rights

महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
made aware of women's rights
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में 20 अगस्त से शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग ने अपने क्षेत्रों के गांवों, पंचायतघर, विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर 119 कार्यक्रम आयोजित किए और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के प्रचार-प्रसार के लिए महिला बीट अधिकारी व आरक्षियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नम्बर 112, 1076, 108, 1081, 1090 की जानकारी दी। इस दौरान नौ महिला संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर कार्रवाई की गई। सात मामलों में मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जनपद में पूर्व में चले मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं के विरुद्ध संदिग्धों द्वारा अपराध की संभावनाओं के मद्देनजर पाबंद कराए गए लोगों का सत्यापन किया गया और करीब दो हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया। पिछले तीन सालों में महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई, जिसमें 587 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed