फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made Amit as District President and Deepak as General Secretary

अमित को जिलाध्यक्ष, दीपक को महामंत्री बनाया

Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Made Amit as District President and Deepak as General Secretary
शामली। मोहल्ला बनखंडी स्थित सेंट एमडी पब्लिक स्कूल में रविवार को सामाजिक जन चेतना मंच संगठन की बैठक। प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने जिला कमेटी की घोषणा की। अमित तोमर निवासी आमवाली को जिलाध्यक्ष, दीपक चौहान को जिला महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अनिल तोमर, सतबीर पाल, राजेंद्र कश्यप, सुरेश पाल उपाध्याय, सुभाष सेन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पुष्पेंद्र तोमर, विनोद कश्यप, वीरेंद्र प्रधान, लोकेश प्रधान, इमरान मंसूरी, बनारसी प्रजापति, जसबीर उपाध्याय जंधेड़ी, सरदार सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया। संगठन में 20 सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कमेटी में रामफल उपाध्याय जनपद बागपत, सतीश गुर्जर, भूप सिंह सैनी प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। सभी पदाधिकारियों का फूल की माला से स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक संगठन लोगों की चेतनाओं को जगाने का कार्य करेगा। सामाजिक, धार्मिक कार्य में संगठन बढ़ चढ़कर भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता समाजसेवी रामफल उपाध्याय ने और संचालन अमित हुड्डा ने किया। इस दौरान मोनू देशवाल, रवि कुमार, सन्नी पूनिया, राजू कुमार, राजकुमार योगी, अशोक उपाध्याय देव कोली, अजब सिंह, गौरव कुमार, प्रवीण प्रजापति, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed