फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maa Annapurna's statue reached Delhi from Canada

मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से दिल्ली पहुंची

Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Maa Annapurna's statue reached Delhi from Canada
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से दिल्ली पहुंची
विज्ञापन

शामली। काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से सालों पूर्व चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से कनाडा से दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली से मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को चार दिन बाद वाराणसी में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को प्राप्त करके यात्रा के रूप में कासगंज के सोरों के लिए लिए रवाना होंगे। दिल्ली से चार दिन की यात्रा के बाद मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा वाराणसी पहुंच जाएगी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि 100 साल पहले काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा चोरी हो गई थी। चोरी हुई अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा पहुंच गई थी। कनाडा में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा मिलने की सूचना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से प्रतिमा दिल्ली पहुंच लाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कनाडा से आई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को वह बृहस्पतिवार को लेकर वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। वह कासगंज जिले तक मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा लेकर यात्रा में जाएंगे। मां अन्नपूर्णा की यात्रा दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज होते हुए काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी जाएगी। वहां प्रतिमा को विधि विधान से स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed