फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lunar eclipse, impact on many amounts

16 को चंद्र ग्रहण, कई राशियों पर पड़ेगा असर

Sun, 14 Jul 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse, impact on many amounts
शामली। 16 जुलाई को होने वाला चंद्रग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मंगलवार रात्रि 1.32 बजे शुरू होकर बुधवार सुबह 5.48 बजे तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल मंगलवार शाम 4.28 बजे शुरू होकर बुधवार सुबह 5.48 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, पंडित कुशलानंद जोशी और मुुजफ्फरनगर के पंडित विष्णु शर्मा के मुताबिक चंद्र ग्रहण पूर्णिमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र धनु और मकर राशि में होगा। इसीलिए धनु और मकर राशि में जन्मे बालकों को विशेष ध्यान की आवश्यकता है। यह ग्रहण मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। इन राशियों वालों के लिए अन्न, वस्त्र, धन, गुड़, तेल, लोहा, तेल, काला कपड़ा, सतनाजा अनाज, स्वर्ण दान विशेष रुप से करना होगा। ग्रहण और सूतक काल में स्नान- दान, जपपाठ, मंत्र हवन आदि शुभ कल्याण कारी होते हैं। ग्रहण काल में अनावश्यक खाना पीना, मैथुन- निंद्रा तेल आदि लगाना वर्जित है। झूठ-कपट, नाखून काटना का परहेज करे। वृद्ध-रोगी, बालक गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सब्जी काटना, उत्तेजना कार्य से दूर रहे। धार्मिक ग्रंथ पाठ का करते हुए प्रसन्न रहे। गर्भवती महिलाओं को गोल लेकर बैठे। ओम हरि नारायण का पाठ करना चाहिए। अगले दिन गोला मंदिर में दान कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed