Mission 2024: अखिलेश ने कैराना सीट पर चला ये दांव, इकरा को टिकट मिलने पर बदले समीकरण, होगा कांटे का मुकाबला
Lok Sabha Election : समाजवादी पार्टी ने कैराना से इकरा हसन को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजावारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने कैराना से इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है।
सपा ने कैराना के अलावा बदायूं से शिवपाल यादव, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत, वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल और बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी की यह तीसरी सूची है। जिसमें पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है।
इकरा के टिकट के बाद कैराना लोकसभा सीट पर बने नए समीकरण
अब कैराना सीट पर भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर की संभावना बन गई है। भाजपा से वर्तमान में सांसद प्रदीप चौधरी को भी टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि, अन्य कई संभावित प्रत्याशी भी लाइन में है।
गौरतलब है कि इकरा हसन सपा से कैराना लोकसभा प्रभारी हैं। इकरा पूर्व सांसद रहे मनव्वर हसन की बेटी और विधायक नाहिद हसन की बहन हैं। पिछले काफी समय से इकरा हसन कैराना लोकसभा सीट पर तैयारियों में जुटी हुई थी। इसके अलावा सपा से कई अन्य दावेदार भी लाइन में थे। जिनमें प्रोफेसर सुधीर पंवार, पूर्व मंत्री यशपाल सिंह के पुत्र रुद्र सैन प्रमुख थे।
कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो यहां 18 लाख के करीब मतदाता है, जिनमें करीब साढ़े पांच लाख मतदाता मुस्लिम, जबकि बाकी अन्य हिंदू मतदाता है। इकरा को प्रत्याशी घोषित कने के बाद राजनीतिक पंडित गणित निकालने में जुटे रहे। इकरा को टिकट मिलने के बाद कैराना लोकसभा सीट पर नए समीकरण बन गए हैं।
भाजपा और सपा में जहां इस सीट पर कांटे का मुकाबला माना जा रहा है, वहीं बसपा भी पीछे नहीं रहेगी। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने बताया कि बसपा सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: BSP का मास्टर प्लान: अखिलेश-जयंत की राहें जुदा होते ही मायावती ने की मुस्लिम-दलित मतों में सेंधमारी की तैयारी
यह भी जानें...
बता दें कि इकरा हसन के पिता स्वर्गीय मुनव्वर हसन कैराना लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। वहीं, उनकी माता तबस्सुम बेगम भी कैराना लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। इकरा हसन के बड़े भाई नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।
यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव