फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lock locks on school toilets

स्कूल के शौचालयों पर लटके ताले

Mon, 27 Mar 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lock locks on school toilets
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। मंडलायुक्त के निर्देश पर ओडीएफ की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गढ़ी हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय में पहुंची और शौचालयों का निरीक्षण किया। टीम को शौचालयों में ताले लटके मिले। 
विज्ञापन


बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शौच के लिए उन्हें खेतों में जाना पड़ता है। स्कूल में दो अध्यापक भी अनुपस्थित पाए गए। अनियमितता पर टीम ने अध्यापकों को सस्पेंड करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देशन में चार सदस्यीय टीम चौसाना के गढ़ी हसनपुर गांव में पहुंची और शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में बने शौचालयों पर ताला लटका मिला। जिसे देखकर टीम के सदस्य भड़क गए। टीम ने स्कूली बच्चों से बात कर शौच जाने का स्थान पूछा तो पता चला कि बच्चे स्कूल में शौचालय होने के बाद भी खेतों में शौच करने के लिए जाते हैं। स्कूल प्रधानाध्यापक जितेंद्र ने अपनी सफाई में बताया कि शौचालय निर्माणाधीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय को खुलवाया तो वे पूरी तरह से तैयार थे। स्कूल के अध्यापक दीपक और सचिन अनुपस्थित थे। टीम के निरीक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति स्कूल के रजिस्टर में दर्ज मिली। ओडीएफ निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी के बाद बीएसए शामली को अवगत करा टीम ने अनुपस्थित दोनों अध्यापकों को सस्पेंड करने की संस्तुति बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी है। 


बता दें गांव में प्रधानाध्यापक जितेंद्र के नशे की हालात में स्कूल में आने की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बेसिक शिक्षा विभाग से की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उधर, इस मामले में बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed