{"_id":"61ddc7ef9d08fc63107299be","slug":"list-of-bjp-candidates-may-be-released-on-makar-sankranti-shamli-news-mrt573063917","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशियों की सूची मकर संक्रांति पर हो सकती है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशियों की सूची मकर संक्रांति पर हो सकती है जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशियों की सूची मकर संक्रांति पर हो सकती है जारी
शामली। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशी तय करने के लिए राजनीतिक दलों में माथापच्ची जारी है। भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के टिकट अगले दो दिनों में फाइनल होने की संभावना है।
प्रथम चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के टिकट चयन के लिए मंथन हाईकमान स्तर पर चल रहा है। 14 जनवरी से प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चालू हो जाएगी। इसके मद्देनजर भाजपा ने सोमवार को लखनऊ और मंगलवार को दिल्ली में प्रत्याशियों के चयन के लिए विचार-विमर्श किया। माना जा रहा है कि भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों के टिकट मकर संक्रांति तक फाइनल हो जाएंगे। इसी दिन भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर थानाभवन विधानसभा से भाजपा विधायक और प्रदेश मे गन्ना मंत्री सुरेश राणा और शामली से भाजपा तेजेंद्र निर्वाल, और कैराना विधानसभा से सपा से नाहिद हसन विधायक हैं। कैराना विधानसभा से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह, हुकुम सिंह परिवार के सदस्य अनिल चौहान, पूर्व मंत्री और भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान भाजपा के टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। तीन माह पूर्व भाजपा हाईकमान पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को एमएलसी घोषित कर चुकी है। पूर्व मंत्री एंव भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह स्पष्ट कर चुके हैं, कि वह पार्टी के साथ है। पार्टी जिसे टिकट देगी, उसी को मजबूती के साथ चुनाव लडाएंगे। पार्टी सूत्रों की तरफ से 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा करने के संकेत मिल रहे हैं।
गठबंधन में सीटों और प्रत्याशियों का मामला सुलझेगा
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री के मुताबिक शामली जिले में रालोद की शामली व थानाभवन विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी की है। मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह से फोन पर औपचारिक वार्ता की है। उनका कहना है कि रालोद-सपा गठबंधन की सीटों का बंटवारा और प्रत्याशी चयन का कार्य आगामी 14 व 15 जनवरी को पूरा जाएगा। इसी दिन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दंगाइयों के लिए सपा पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं: सुरेश राणा
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सहारनपुर जिले के इमरान मसूद के सपा में शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बोटी-बोटी करने वाले, दंगा कराने वाले, सभी दंगाइयों के लिए सपा पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं । मसूद को शामिल कर अखिलेश यादव ने सपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है। मुजफ्फरनगर में हजारों किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे, बहनों के साथ छेड़छाड़ रोकने पर भाइयों की हत्या, कैराना पलायन, सहारनपुर का दंगा जनता भूली नहीं है। योगीराज में स्थापित कानून व्यवस्था में दंगाइयों की दाल नहीं गलने वाली है।