{"_id":"5f5134478ebc3e5468511260","slug":"link-the-ration-card-to-the-consumer-base-shamli-news-mrt49951290","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता आधार से लिंक कराएं राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता आधार से लिंक कराएं राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता आधार से लिंक कराएं राशन कार्ड
शामली, कैराना। आपूर्ति निरीक्षक ने तहसील क्षेत्र के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के अंदर राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कराने को कहा है। बिना आधार लिंक कराए राशन की सुविधा नहीं मिलेगी।
बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक मदन पाल ने बताया कि कुछ राशन कार्ड उपभोक्ताओं द्वारा अपने राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं कराए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के अंदर राशन कार्ड कैराना कार्यालय आकर आधार कार्ड से लिंक कराने को कहा है। यदि एक सप्ताह के भीतर उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो यह समझा जाएगा कि न तो उस उपभोक्ता को राशन कार्ड की जरूरत है और न ही राशन की। यदि किसी दिव्यांग का राशन कार्ड न बना हो तो वह भी ऑनलाइन आवेदन दिव्यांग सर्टिफिकेट के साथ कर सकता है। कैराना और कांधला ब्लॉक के अंतर्गत कुल 76113 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड व 4612 अंतोदय योजना के कार्ड धारक हैं।