{"_id":"61d5e68f612f1808f95e9b55","slug":"light-drizzle-from-morning-till-afternoon-chill-people-shamli-news-mrt572268459","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
शामली बुढ़ाना रोड पर सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी, ठिठुरे लोग
शामली। बुधवार को सुबह से ही आकाश में घने बादल छा गए। सुबह साढ़े सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को धूप न निकलने और 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रही। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 19 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम खराब होने के कारण शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दिन में बूंदाबांदी के चलते बाजारों में ग्राहक कम आए और खरीदारी कम हुई। शाम होते ही जिला फिर से सर्द मौसम के आगोश में आ गया।
- आठ बजे ही सूनी हो जाती हैं सड़कें
कड़ाके की सर्दी से आठ बजे के बाद सड़कें सूनी होने लगती हैं। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण अधिकांश बाजार रात आठ बजते ही बंद होने लगते हैं। अभी तक शहर के अधिकांश स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
- रविवार तक बूंदाबांदी की संभावना
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि पटेल के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले पांच दिन नौ जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बारिश का अनुमान है। हल्की और मध्यम बारिश होने से दिन और रात के तापमान पांच डिग्री तक लुढ़केगा।
ज्यादा बारिश से गेहूं, आलू, सरसों में रोग की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी गेहूं की अगेती और गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। गेहूं की पछेती फसल को ज्यादा बारिश से नुकसान होगा। गेहूं की पछेती फसल में बारिश से पपड़ी जम जाएगी। जिसके चलते गेहूं में अंकुर नहीं फूटेगा। आलू की अगेती फसल में झुलसा और सरसों में माहू रोग बढ़ने की आशंका भी है।

शामली हल्की बरसात में छाता लगाकर गुजरती महिला।- फोटो : SHAMLI