{"_id":"5e05013d8ebc3e87e200f955","slug":"life-stopped-in-harsh-winter-shamli-news-mrt4607208116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में जिंदगी ठहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में जिंदगी ठहरी
विज्ञापन
शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी में जिंदगी ठहरी
शामली। बर्फीली हवा के चलने और कोहरा पड़ने से जिंदगी ठहर गई है। कोहरे के कारण ट्रेनों और बसों के विलंब के चलने से आवागमन के दौरान लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर देर रात तक ट्रेनों की प्रतीक्षा में पूरी रात यात्रियों को स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ती है। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में ही अधिकतम और न्यूनतम में दो- दो डिग्री पारा लुढ़क गया है। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही सुबह आकाश में बादल छाए रहने से चालकों को वाहनों का लाइट जलाकर चलना चला पड़ा। कड़ाके की सर्दी और 13 किमी हवाएं चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पूरे दिन कुछ देर के लिए धूप निकली, मगर सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर एक बजे के बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली, मगर बहुत हल्की धूप से आम नागरिकों को राहत नहीं मिली। ठिठुुरन रहने से बाजारों में रौनक गायब रही। ग्राहक कम आने से दुकानदार खाली हाथ बैठे रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही का कहना है कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को आने से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है।फिलहाल सर्दी अभी कई दिन और पड़ेगी। सर्दी पड़ने से शुक्रवार और शनिवार को तीन डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किए जाने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी हवा चलने से मौसम ठंडा रहेगा।
पल पल बदल रहा है मौसम
शामली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक नए साल में एक जनवरी को मौसम और बिगडेगा। आकाश में बादल और बूंदाबांदी होने की संभावना है। मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फ बारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन और हवा चलने से मौसम पल पल बदल रहा है।
विज्ञापन
शामली जिले के तापमान में घटता- बढ़ता आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान का
22 - दिसंबर--- 17- 07 डिग्री सेल्सियस
23- दिसंबर --- 15- 06 डिग्री सेल्सियस
24-- दिसंबर--- 15- 06 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर---- 15- 06 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर--- 13 - 04 डिग्री सेल्सियस
-

शामली सर्दी में गर्म कपडे पहन कर गुजरते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में गर्म कपडे पहन कर गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली में सर्दी में चादर लपेट कर बाइक पर जाते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली बुढाना रोड पर कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI