{"_id":"5d2f67cd8ebc3e6cfa3befdf","slug":"life-at-risk-from-underpass-officer-anjaan-shamli-news-mrt4336973118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास से जोखिम में जान, अफसर अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास से जोखिम में जान, अफसर अंजान
विज्ञापन
थानाभवन अंडरपास में भरा पानी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/थानाभवन। कहने को तो सरकार ने लोगों की सुविधाओं के लिए रेलवे अंडरपास का निर्माण किया था। मगर हकीकत ये है कि कस्बे में अंडरपास की अव्यवस्थाओं के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों की जान खतरे में है। वजह ये है कि अंडरपास में पानी भरा पड़ा है और लोगों को मजबूरी में रेलवे लाइन से होकर गुजरना पड़ रहा है। इन सभी परेशानियों के बावजूद अफसर अंजान बने हुए हैं।
रेलवे अंडरपास का निर्माण लोगों की सुविधाओं के लिए किया गया था, मगर बारिश में पानी भरने और निकासी नहीं होने के कारण अब ये परेशानी का सबब बन गए हैं। अंडरपास में पानी भरने के कारण लोगों को मजबूरी में रेलवे ट्रैक से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुधवार को रेलवे की ओर से एक ट्रैक्टर चलाकर ऊन मार्ग स्थित अंडरपास से पानी निकाला गया। मगर अंडरपास में इतना पानी भरा है कि एक ट्रैक्टर से तीन दिन तक भी पानी नहीं निकल सकता। दोपहर एक बजे की बात करें तो उसी समय दिल्ली से आने वाली एक ट्रेन सहारनपुर जाती है। करीब सवा बजे ट्रेन थानाभवन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मगर बाइक सवार और पैदल यात्री ट्रेन की परवाह किए बगैर ट्रैक को पार करते रहे।
अंडरपास से पानी भरने के कारण लोग रेलवे लाइन के ऊपर से जाने को मजबूर हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। शायद फिलहाल इस सवाल का जवाब न रेलवे अधिकारियों के पास हैं और न प्रशासन के। जबकि, करीब एक साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी भी इस समस्या पर मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर चुके हैं। बावजूद इसके रेलवे अधिकारियों ने सिर्फ पाइप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था कर पाए हैं। शामली के किरोड़ी स्थित अंडरपास का भी यही हालत है। इस अंडरपास से ब्लॉक रोड से किरोड़ी गांव, गोरहनी के अलावा दिल्ली सहारनपुर रोड पर निकलने का रास्ता है, लेकिन इसमें भी कई दिन से जलभराव होने से रास्ता बंद है और समस्या बनी है। इस संबंध में कांवड़ यात्रा की मीटिंग के दौरान अंडरपास में पानी भरने के मामले में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अंडरपास में जलभराव के मसले पर ग्राम प्रधानों की मदद से पानी निकासी के प्रबंध कराने के लिए सीडीओ से कहा था, लेकिन इसका भी क्रियान्वयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
अभी बढ़ेगी और परेशानी
अभी तो बरसात शुरू हुई है और अभी से अंडरपास को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में जब और बारिश होगी तो निश्चित रूप से राहगीरों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।