{"_id":"6258629ee9f56d51e345ae99","slug":"let-us-all-take-inspiration-from-ambedkar-s-ideals-shamli-news-mrt5845504153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लें हम सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लें हम सब
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के ग्राम रशीदगढ़ में डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर केक काटते रालोद विधायक प्रसन्न
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले भर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके याद किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर आश्रम सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विकास भवन के सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य गोष्ठी आयोजित की गई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बाबा साहेब के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौके पर डीडीओ प्रमोद कुमार, डीपीआरओ नंदलाल, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी अशुंल चौहान आदि मौजूद रहे।
शहर के दिल्ली रोड अजंता चौक पर स्थित आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। बैंडबाजे और सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा विजय चौक, नौकुआं रोड, बरखंडी, नंदू प्रसाद, कलंदर शाह, गोशाला रोड, बैंड मार्केट से भिक्की मोड़, धीमानपुरा, शिव चौक हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक से दिल्ली रोड होते हुए समाप्त हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत कबीर दास, भगवान बुद्ध, संत रविदास, रमाबाई आंबेडकर, समन दास की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का गुरु रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, आंबेडकर समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद जाटव मौजूद रहे। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से आंबेडकर जयंती शहर के अजंता चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर सोमदत्त गहलोत, दिनेश गहलौत, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मायूस, संतोष बिड़ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन चंदेल, जिला अध्यक्ष सुनील चंद्रा, जिला प्रभारी घनश्याम पारचा, नगराध्यक्ष नीरज चंदेल, मनोज बिड़ला, देवेंद्र मौजूद रहे।