फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lessons of courtesy taught to police personnel

पुलिस कर्मियों को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ

Mon, 24 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lessons of courtesy taught to police personnel
शामली कैराना रोड पर आयोजित बैठक में भाग पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
पुलिस कर्मियों को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ
विज्ञापन

शामली। पुलिस कर्मियों के जनता से दुर्व्यवहार के मामलों को देख एसपी ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी के गलत आचरण से विभाग की छवि खराब होती है। उन्हें कोई कितना भी उकसाए खुद पर संयम रखें और थानों में लोगों से बेहतर व्यवहार करें।
रविवार को करनाल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पुलिस के व्यवहार को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से सीधा संवाद किया। एलईडी स्क्रीन पर ऑडिओ-वीडियो के माध्यम से एसपी ने कुछ ऐसे उदाहरण पेश किए, जिनमें दुर्व्यवहार के कारण पूरे विभाग की छवि धूमिल हुई। पुलिस विभाग 24 घंटे विपरीत परिस्थितियों में कार्य करता रहता है। समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दिन-रात छोटी बड़ी घटनाओं का निराकरण कराता है। इसके बावजूद एक छोटी गलती से पुलिस के सभी अच्छे कार्यों पर पानी फिर जाता है।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें वह हाल में संयम रखें और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करें। दूसरे की गलती होने के बावजूद उससे दुर्व्यवहार नहीं करना है और विधि सम्मत कार्रवाई करें। एसपी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की कही हुई बात कोई कितना भी आपको उकसाने का प्रयास करे मैं आपसे शांत रहने की ही अपील करूंगा। यह पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है। एसपी ने थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों से कहा कि वे अपने स्तर से भी पुलिस के आचरण के संबंध में व्यक्तिगत रुचि लेकर गोष्ठी करें। एसपी ने तीन माह में जनपद पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य विशेष रूप से सीएए, एनआरसी को लेकर बने संवेदनशील माहौल में जनपद में कोई भी अप्रिय घटना न होने देने पर बधाई दी। इस अवसर पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, सीओ थानाभवन अमित सक्सेना और थाना प्रभारी और सभी शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed