{"_id":"6918dbbf2c2af04b9d0e18ac","slug":"lekhpal-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-153585-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना
विज्ञापन
कैराना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कैराना शाखा ने अपनी मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया।
शनिवार को उप्र लेखपाल संघ की अध्यक्ष पूजा खैवाल के नेतृत्व में लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। बाद में लेखपालों ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिछले नौ साल से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता व पदनाम परिवर्तन करने, प्रारंभिक वेतमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों का सृजन करने, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग की गई। इसके अलावा विशेष वेतन भत्ता 100 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह करने, 300 लेखपाल अपने परिवारों से 500 से 1000 किलोमीटर दूर भय व तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए निर्गत शासनादेश 23 अगस्त 2018 के अनुसार अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन परिषद ने मंगा लिए हैं लेकिन स्थानांतरण सूची आज तक जारी नहीं की गई। इस अवसर पर सचिव प्रदीप कुमार, विजित पंवार, छाया चौधरी, शुभम सरोहा, आफताब खां व ईशा चौधरी आदि मौजूद रहे।