फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lekhpal accused of threatening

लेखपाल पर फर्जी केस में जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप

Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of threatening
कैराना। भाकियू नेता ने मंडलायुक्त सहारनपुर को एक शिकायती पत्र देकर हल्का लेखपाल पर षड्यंत्र के तहत फर्जी केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव गोगवान निवासी भाकियू नेता आमिर अली ने हल्का लेखपाल पर गांव के रास्ते और कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की गलत, झूठे निस्तारण की रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत शासन-प्रशासन से की थी। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता आमिर अली भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष अब्बास के साथ सहारनपुर मंडलायुक्त के पास पहुंचा। बताया कि हल्का लेखपाल की शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। इसी रंजिश में हल्का लेखपाल उसके खिलाफ षड्यंत्र के तहत फर्जी केस लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि हल्का लेखपाल की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed