{"_id":"6232331af96a320ee811cfd7","slug":"legislative-council-elections-five-names-sent-to-bjp-high-command-shamli-news-mrt5807983147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव : भाजपा हाईकमान को भेजे गए पांच नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव : भाजपा हाईकमान को भेजे गए पांच नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव : भाजपा हाईकमान को भेजे गए पांच नाम
शामली। नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में दमदार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने के लिए मंथन शुरू हो गया है। सहारनपुर सीट से भाजपा हाई कमान को आधा दर्जन दमदार प्रत्याशियों की सूची बनाकर भेजी गई है। भाजपा ठाकुर, जाट, वैश्य, त्यागी और पंजाबी में से किसी प्रत्याशी का चयन करके चुनाव मैदान उतारेगी। भाजपा की हाईकमान को भेजी गई सूची के बाद रालोद-सपा गठबंधन खेमे में गहमागहमी है।
सहारनपुर सीट पर भाजपा ने सहारनपुर के महावीर राणा, मुजफ्फरनगर जिले के गौरव स्वरूप, उद्यमी कुश पुरी, जितेंद्र त्यागी और शामली जिले से पउप्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नाम हाईकमान को भेजे हैं। जिसमें महावीर राणा का नाम प्रमुख है। महावीर राणा के नाम की चर्चा होने पर सपा और रालोद गठबंधन दमदार प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है। गठबंधन मुस्लिम और गुर्जर प्रत्याशी घोषित कर सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा की मुलाकात के अलग से अर्थ निकाले जा रहे हैं। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार के मुताबिक पार्टी गुर्जर या मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है।
रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर विधान परिषद सीट पर भाजपा के पैनल में महावीर राणा का नाम प्रमुख है। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी महावीर राणा के मुकाबले गठबंधन मजबूत प्रत्याशी अगले 24 घंटे में घोषित कर सकता है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि प्रत्याशी का नाम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। वह विधान परिषद चुनाव की दौड़ में नहीं हैं।
विज्ञापन
दो योजना से सहारनपुर के महमूद अली परिवार है काबिज
शामली। पिछली दो योजना से सहारनपुर सीट पर इकबाल अली, महमूद अली काबिज हैं। वर्ष 2010 में सहारनपुर के इकबाल अली रहे और वर्ष 2016 से महमूद अली काबिज हैं।
- विधान परिषद चुनाव के लिए जिले को पांच सेक्टर, तीन जोन में बांटा
शामली। विधान परिषद के चुनाव में जिले के 891 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले के पांच ब्लाक मुख्यालय और दस नगर निकायों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानपरिषद 2022 चुनाव के लिए गत 15 मार्च से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर जिले को पांच सेक्टर तीन जोन में बांटा गया है। मतदान कैमरों की निगरानी में होगा। विधानपरिषद के चुनाव में 891 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल की सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले सभी ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष और सदस्य, प्रधान, बीडीसी, सांसद, विधायक अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
-- ये करेंगे मतदान
ग्राम प्रधान- 230
बीडीसी- 464
जिला पंचायत सदस्य -19
विधायक -3
नगर निकायों के सदस्य - 164
नगर निकायों के चेयरमैन - 10
सांसद-1