फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Legal panel of advocates formed in Kairana

कैराना में अधिवक्ताओं का लीगल पैनल गठित

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Legal panel of advocates formed in Kairana
कैराना में अधिवक्ताओं का लीगल पैनल गठित
विज्ञापन

कैराना। पिछले दिनों हुए सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर हुए गिरफ्तार निर्दोष व्यक्तियों की कानूनी मदद के लिए अधिवक्ताओं का लीगल पैनल गठित किया गया है। पैनल के कन्वीनर एडवोकेट बाबू नसीम ने बताया कि इस पैनल का नाम ’शामली लीगल एड्वोकेट्स पैनल फॉर एंटी सीएए, एनआरसी प्रोटेस्टर’ रखा गया है। इस पैनल का ज्वाइंट कन्वीनर एडवोकेट अरुण शर्मा को बनाया गया है। अधिवक्ता नसीम ने बताया कि ये पैनल उन सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कानूनी मदद देगा, जिनको प्रदर्शन के नाम पर बेगुनाह गिरफ्तार किया गया है। इस पैनल में बाबू सादिक एड, सलीम अंसारी एड, दीपक शर्मा एड, नफीस अहमद एड, मोहम्मद मुस्तफा एड, रविंद्र एड, राशिद अली एडवोकेट और अन्य को सदस्य बनाया गया है। कन्वीनर एडवोकेट नसीम ने बताया कि जो अधिवक्ता इस पैनल में जुड़ना चाहेंगे, उन्हें पैनल के जिम्मेदारों की सहमति के साथ जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed