{"_id":"5f664fa98ebc3e74ac51529a","slug":"lease-holders-created-a-ruckus-against-nala-khodai-shamli-news-mrt502157067","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खोदाई के विरोध में पट्टाधारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खोदाई के विरोध में पट्टाधारकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
नाला खोदाई के विरोध में पट्टेधारकों ने किया हंगामा
बाबरी। क्षेत्र के गांव कुरमाली में पानी निकासी के लिए नाले की खोदाई को लेकर शामली तहसीलदार के समक्ष पट्टेदारों ने हंगामा किया।
कुरमाली के तालाब में पड़ोसी गांव चूनसा से आने वाला बरसाती पानी गिरता है। शनिवार को नाले की खोदाई होनी थी। नाला खोदाई को लेकर गांव निवासी पट्टेधारकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत डीएम जसजीत कौर से की गई थी। डीएम ने तहसीलदार शामली को नाले की खोदाई कराने के आदेश दिए। तहसीलदार व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार बाबरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही पट्टेधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए शांत किया। बताया कि पट्टेधारकों की जमीन नाला खोदाई में नहीं जा रही है। इस आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए तथा नाला खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया। हलका लेखपाल देवआनंद सिंह ने बताया कि किसी के पट्टे की भूमि से नाला निकासी के लिए खोदाई नहीं कराई गई है। सरकारी भूमि को ही चिह्नित किया गया है। हंगामा करने वालों में सुरेश पाल, इंद्रपाल, सुभाष, कर्ण सिंह, अनिल सिंह, अमरपाल आदि मौजूद रहे।