फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   le aao truck bedhadak ho raha khanan

ले आओ ट्रक, बेधड़क चल रहा है रेत खनन

Tue, 28 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चौसाना/शामली। यमुना नदी से अवैध रेत खनन में पुलिस की संलिप्तता का ताजा सबूत सामने आया है। झिंझाना क्षेत्र में लगी यूपी डायल-100 पर तैनात सिपाही और खनन माफिया के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिपाही बेबाकी से बोल रहा है कि कोई दिक्कत नहीं, बेधड़क चल रहा है खनन, तुम चौकी वालों से मिल लेना। ऑडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ झिंझाना को सौंप दी है। 
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र में यमुना नदी से हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल    उठते रहे हैं। आईजी जोन अजय आनंद ने तीन दिन पूर्व ही अवैध खनन के संबंध में दूसरे जिलों से पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

भेजकर निरीक्षण कराया था, लेकिन मौके पर खनन नहीं मिला था। वहीं, सोमवार को खनन माफिया और चौसाना (झिंझाना) क्षेत्र में चल रही यूपी डायल -100 की गाड़ी पर      तैनात सिपाही नीरज कुमार की ऑडियो वायरल हो गई। उसमें सिपाही नीरज से खनन माफिया पूछता है कि यमुना नदी से रेत लाना है कोई दिक्कत तो नहीं होगी। उस पर सिपाही कहता है कि चौकी वालों से मिल लेना और बेधड़क लाओ रेत, खूब हो रहा है खनन। माफिया पूछता है कि कोई रोक-टोक तो नहीं होगी, इस पर    सिपाही बोलता है कि रोक टोक होती है, मैं तुम्हें रेत लदे ट्रक लाने के लिए नहीं कहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑडियो के बारे में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा को पता चला, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। सिपाही नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच सीओ झिंझाना आनंद वर्मा को सौंप दी। इसके अलावा चौसाना चौकी के एक होमगार्ड को हटाकर अन्य थाने से संबद्ध कर दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर झिंझाना थाना तथा चौसाना चौकी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed