{"_id":"5a8f06e24f1c1bd04b8b723e","slug":"lawyers-rally-for-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच के लिए निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच के लिए निकाली रैली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
शामली में बाइक रैली निकालते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर शहर में बाइक रैली निकाली। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरजीत सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहे और धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद हाथ में तख्ती लेकर बाइक रैली निकाली। बाइक रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर एसटी तिराहा, शिव चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड होते हुए वापस कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन अधिवक्ताओं की इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता को भी अधिवक्ताओं के इस आंदोलन में सहभागिता रखनी होगी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता 26 फरवरी तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इसी संबंध में एसडीएम सुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, महासचिव नीलकमल, कोषाध्यक्ष राजेश आर्यन, चंद्रवीर मलिक, सतीश चौहान, सतीश मिठालिया, रामपाल सिंह, संजय शर्मा, प्रदीप पंवार, मुकेश गर्ग, चंद्रभान सिंह, सौराज सिंह, मनोज जांगिड़, सतेंद्र धीरयान, विवेक कुमार, अरविंद जावला, मनोज देशवाल, जसपाल राणा, दीपक कौशिक, सुमन आर्यन, जगदेव और अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दलित पिछड़ा सम्मेलन 18 मार्च को
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वाल्मीकि ने बताया कि 17 वां वार्षिक दलित एवं पिछड़ा सम्मेलन 18 मार्च को थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित किया जाएगा, जिसमें गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन