फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lawyers perform strongly on Kalktret

वकीलों का कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 05 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lawyers perform strongly on Kalktret
शामली। जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ नहीं करने पर अधिवक्ता बुधवार को कार्य से विरत रहे। उन्होंने बैठक कर कहायदि पुलिस ने अधिवक्ता  से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह एडवोकेट के आह्वान पर अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में वकील कार्य से विरत रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


 बाद में जिला बार भवन में अधिक्ताओं ने बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं ने बताया जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिलशाद अली के साथ 11 अक्तूबर की शाम उनके मकान में घुसकर गांव के तीन आरोपियों ने मारपीट की। इस मामले में अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा यदि अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, तो वह  काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता योगेश शर्मा, चंद्रभान सिंह, सोमपाल चौहान, ठाकुर रामपाल सिंह, सतेंद्र धिरयान, जगत प्रसाद कौशिक,            जगदेव सिंह, केडी शर्मा, मुकेश एडवोकेट, रवि गर्ग, अमित शर्मा, विशाल कुमार, अंशु कुमार, अरविंद गौतम, राजेश आर्यन, सुमन आर्य, स्वाति       चौधरी आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed