फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lawyers exhibit lock in registry office

वकीलों ने प्रदर्शन कर रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला जड़ा

Fri, 23 Feb 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 23 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lawyers exhibit lock in registry office
उप निबंधक कार्यालय पर तालाबंदी करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए शामली कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन किया और रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी की।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर कई दिन से अधिवक्ताओं का आंदोलन चल रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन किया। सब रजिस्ट्रार शामली के दफ्तर पर तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या करीब 22 करोड़ है, जबकि उत्तर प्रदेश में केवल एक ही हाईकोर्ट बेंच है। हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी करीब 700 किलोमीटर और हाईकोर्ट बेंच लखनऊ की दूरी करीब 600 किलोमीटर है। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे न्याय मिलने में देरी होती है। इस लिहाज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, महासचिव नीलकम, कोषाध्यक्ष राजेश आर्यन, चंद्रवीर मलिक, सतीश चौहान, सतीश कुमार मिठालिया, रामपाल सिंह सुगालिया, चंद्रभान सिंह, सौराज सिंह, मुकेश गर्ग, रविंद्र कुमार, रतन सिंह, मनोज जांगिड, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, दीपक कौशिक, संजय शर्मा, प्रदीप पंवार, रामफूल सिंह, सत्यपाल सिंह बालियान, अमरदीप आर्य, सतेंद्र धीरयान, विवेक कुमार, अशोक कुमार, अरविंद जावला, राजकुमार, मनोज देशवाल, जसपाल राणा, रामकुमार वर्मा, अमित शर्मा, शुभम सैनी, सोमपाल जावला, श्यामवती, जयपाल चौहान और नीलम पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य से विरत रहे अधिवक्ता कैराना। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग को लेकर कैराना बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रखी। संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं की एक बैठक बार अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान और महासचिव संजय कश्यप के संचालन में आयोजित की गई। जिसमें आज भी हड़ताल पर रहने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed