फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land should be given to UP Roadways by removing illegal occupation

अवैध कब्जा हटाकर यूपी रोडवेज को दी जाए भूमि

Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Land should be given to UP Roadways by removing illegal occupation
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिला। उन्होंने शहर के अजंता चौक से विजय चौक तक 18 बीघा नजूल की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर यूपी रोडवेज को सौंपकर आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने पांच सूत्रीय ज्ञापन देते हुए कहा शहर के चौक और चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाए। शहर के विजय चौक चौराहे को रखरखाव के लिए व्यापार मंडल को सौंपने और इसका नाम व्यापार शक्ति चौक करने की मांग की। व्यापार मंडल इस चौराहे का सुंदरीकरण, रेड लाइट सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे आदि लगाकर सुंदरीकरण करने की जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डा सड़क के बीचोंबीच आ गया है। जिससे रोडवेज और प्राइवेट गाड़ियों से दिनभर जाम लगा रहता है। नजूल की भूमि से अवैध कब्जे हटाकर आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड व पार्किंग स्टैंड की स्थापना किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में शामली में शुगर मिल के गन्ने की ट्रॉली और बोगियों का सड़क पर जाम और चीनी मिल की छाई गिरने के कारण होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठाया ज्ञापन में नगर में फोर व्हीलर गाड़ियों से लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए थाना कोतवाली और शामली सीएचसी में पड़ी खाली जमीन पर पार्किंग स्टैंड बनाने का सुझाव रखा। पॉलिथीन बैग पन्नी की बिक्री पर कंट्रोल करने हेतु इसके निर्माण पर अंकुश लगाने की मांग की है।

ये रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, ऋषभ जैन, अनुज गोयल, पंकज वालिया, वैभव गोयल, आशु पुरी, मनोज मित्तल, अमन गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed