{"_id":"3bc87739eded05fe5340d4abb413cb25","slug":"lack-of-land-reduced-the-four-lane-width-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि की कमी ने घटाई फोरलेन की चौड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि की कमी ने घटाई फोरलेन की चौड़ाई
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लोक निर्माण विभाग के मंडलीय अधिकारियों की टीम ने मेरठ- करनाल फोरलेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि 31 मार्च तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अफसरों ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मेरठ परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता सुधांशु यादव, सहारनपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता पीके गर्ग के साथ मेरठ करनाल फोन लेन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क की तकनीकी जांच कराई मुजफ्फरनगर- शामली जिले के लांक गांव शामली से बिड़ौली यमुना नदी के पुल तक स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने फोरलेन के निर्माण की गुणवत्ता को परखा और तकनीकी जांच कराई। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि शामली शहर के पांच किमी के आसपास वन समाजिकी वानिकी प्रभाग को पेडों की गणना और छपान करके दे दिया है लेकिन विभाग की ओर से अभी तक उनके विभाग को इस संबंध में एस्टीमेट बनाकर नहीं दिया है। पेडों का कटान न होने की वजह से ही फोरलेन का कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन
केरटू के पास काठा नदी पर फोरलेन के लिए सेतु का निर्माण शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता सुधांशु यादव ने पंचायत चुनाव के बाद फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन की जद में आने वाले भवन- प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देकर गिराने के कहा गया है।
मुजफ्फरनगर लोक निर्माण के एक्सईएन देवेश शर्मा ने निरीक्षण की पुष्टि करते हुए बताया कि भूमि न मिलने से 17 मीटर के स्थान पर 14 मीटर फोरलेन निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 मीटर फोरलेन के दोनो ओर डेढ़- डेढ़ मीटर फुटपाट बनाया जाना था लेकिन जमीन की की कमी की वजह से फुटपाथ नहीं बनाया जाएगा।