फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lack of e-KYC and Aadhaar linking puts farmers' dreams at risk

Shamli News: ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग न होने से किसानों के सपनों पर संकट

Wed, 27 Aug 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lack of e-KYC and Aadhaar linking puts farmers' dreams at risk
- किसानों की पुकार : महीनों से रुकी निधि, उम्मीदों में निराशा का साया
विज्ञापन




- जिले के 19 हजार किसानों की सम्मान निधि रुकी, खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी



शामली। जिले के 19 हजार 136 किसानों की प्रधानमंत्री सम्मान निधि रोक दी गई है। किसानों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। इसका मुख्य कारण है कि ई-केवाईसी, बैंक खाते और जमीन के आधार से सीडिंग की औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं हैं। अब केवल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही किसान इस निधि का लाभ उठा पाएंगे।

किसानों में खलबली मची हुई है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने कहा कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने पर ही सम्मान निधि जारी की जा सकती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे देर न करें और अपने बैंक खाते, आधार और जमीन की लिंकिंग सुनिश्चित करें। सरकार की ओर से खेतीबाड़ी में सहयोग के लिए किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। यह राशि साल में तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। हर किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये मिलते हैं। जिले में कुल एक लाख 44 हजार किसानों को यह लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


- कहां कराई जा सकती हैं औपचारिकताएं
किसी भी जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग के ब्लॉक कार्यालय, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, जिला मुख्यालय पोस्ट ऑफिस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों की परेशानियां
ऐरटी गांव के किसान मुकेश कुमार ने बताया कि चार महीने पहले ही उनकी निधि रोक दी गई। ई-केवाईसी होने के बावजूद राशि जारी नहीं हुई। अब परेशानी हो रही है।
खेड़ी करमू के शिवकुमार ने बताया कि दो बार से उनकी निधि नहीं आई। हाल ही में उन्होंने ई-केवाईसी कराई है, फिर भी समस्या बनी हुई थी।

इन्होंने कहा

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी, बैंक खाते लिंकिंग और लैंड सीडिंग कराएं। उन्होंने कहा कि इससे समय पर निधि उनके खाते में जमा होगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

किसानों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी औपचारिकता में देरी न करें। विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और सोशल मीडिया, गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed