फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laborer dies due to collision with unknown vehicle

Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 30 Aug 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to collision with unknown vehicle
- अस्पताल में भर्ती भाई से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। मेरठ–करनाल हाईवे स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भाई की जानकारी लेकर लौट रहे मजदूर सुनील की स्कूटी में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव गोहरपुर थाना आदर्श मंडी निवासी सुनील (32 वर्ष) पुत्र देशपाल बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे मेरठ–करनाल हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे अपने भाई रविंदर से मुलाकात कर स्कूटी से घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, जब वह अस्पताल के मुख्य गेट से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहा था, तभी करनाल दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील स्कूटी सहित दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था और खेत में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुनील अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed