{"_id":"61896c1181b2c964c669daa6","slug":"krish-priyakshi-top-in-vocal-music-competition-shamli-news-mrt5640303166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर संगीत प्रतियोगिता में कृष, प्रियाक्षी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर संगीत प्रतियोगिता में कृष, प्रियाक्षी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर संगीत प्रतियोगिता में कृष, प्रियाक्षी अव्वल
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में जिला स्तरीय कला महोत्सव-2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरमाली, बहावड़ी, बनत, एलम समेत कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वर संगीत प्रतियोगिता में कृष, प्रियाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को डीआईओएस सरदार सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज बंतीखेड़ा की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा वर्मा और कालेज प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्वर संगीत प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कृष ने और बालिका वर्ग में प्रियाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद्य संगीत प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गगन धवन व बालिका वर्ग में एलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नितिन पंवार व बालिका वर्ग में अन्वीषा शर्मा, पेंटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आशीष व बालिका वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में घनश्याम सारस्वत, हरीश नामदेव, सचिन मल्होत्रा, भुवनचंद्र आर्य, सोनिया सिंघल व प्रियंका रही। कार्यक्रम में संजना गर्ग व छवि शर्मा का विशेष सहयोग रहा। मौके पर रामनाथ, शिव कुमार, महेश गौड़, मनोज भारद्वाज, अक्षय जिंदल, साकेत निर्वाल, लक्ष्मी गर्ग, ज्योति तायल, सुमन शर्मा, सारिका गर्ग, नीतू अग्रवाल, अमित ऐरन, मोहित मित्तल और अरविंद आदि मौजूूद रहे। संचालन अनिल कश्यप ने किया।