फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kovid L-2 hospital to be built in district joint hospital

जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनेगा कोविड एल-2 अस्पताल

Sat, 22 Aug 2020 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kovid L-2 hospital to be built in district joint hospital
जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनेगा कोविड एल-2 अस्पताल
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग ने निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोविड एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस अस्पताल में मरीजों के उपचार और बचाव के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आपरेशन आदि की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी।

जनपद में अभी तक झिंझाना सीएचसी में 60 बेड का कोविड एल-वन अस्पताल चल रहा है। इस अस्पताल में मरीजों की देखरेख और उपचार किया जाता है। सांस लेने जैसे गंभीर लक्षण वाले मरीजों को सहारनपुर भेजा जाता है। अब स्वास्थ्य विभाग ने शामली में मुंडेट नहर पुल के निकट निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोविड एल-2 अस्पताल बनाया जा रहा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 100 बेड वाले कोविड एल-2 अस्पताल में कोरोना के मरीजों के उपचार व बचाव के लिए 10 वेंटिलेटर, 133 ऑक्सीजन सिलिंडर, जिनमें 30 डी टाइप और 103 बी टाइप हैं। इसके अलावा सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में 250 बेड, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज में 250 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। नवनिर्मित संयुक्त जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। डीएम ने बताया कि जनपद में रोजाना करीब 900 कोविड जांच के लिए 17 टीमें लगाई गई है। इनमें पांच टीमें प्रत्येक ब्लॉक पर और 12 टीमें मुख्यालय स्तर से कार्य कर रही हैं। कोविड-19 की जांच आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्र्ू नेट मशीन से की जा रही है। कोरोना वायरस के उपचार और बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि बहुत जल्द जनपद में कोविड एल-2 अस्पताल शुरू हो जाएगा। बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में इसी माह आ सकते हैं। इसके चलते निर्माणाधीन जिला अस्पताल में तैयारियां चल रही है। हालांकि अभी सीएम के कार्यक्रम की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed