फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kotwali arrived with dead body in ambulance, jammed

एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे कोतवाली, लगाया जाम

Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kotwali arrived with dead body in ambulance, jammed
शामली कोतवाली हंगामा करती महिलाओं को समझाते इंस्पेक्टर। - फोटो : SHAMLI
शामली। पोस्टमार्टम के बाद परिजन आकाश का शव एंबुलेंस में लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। कोतवाली के सामने जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस और मौके पर पहुंचे नेताओं ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब 9.30 बजे शव लेकर शिव चौक पहुंचे और वहां जाम लगा दिया। रात 10:00 बजे तक हंगामा जारी था।
विज्ञापन

मेरठ से पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव एंबुलेंस में लेकर परिजन रवाना हुए तो कोतवाली पर एकत्र होने शुरू हो गए। जैसे ही एंबुलेंस कोतवाली पहुंची तो महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार और तहसीलदार संत कुमार मौके पर पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विनोद कौशिक, उपेंद्र द्विवेदी, विवेक प्रेमी आदि भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी भाजपा नेता और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती व उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक कोतवाली के बाहर हंगामा होता रहा। करीब साढ़े नौ बजे परिजन एंबुलेंस में ही शव लेकर शिव चौक के लिए चल दिए और वहां पहुंचकर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पैसे के लेनदेन का मामला छेड़छाड़ का बना दिया
आकाश की मां गीता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के दबाव में पुलिस ने पूरा मामला ही पलट दिया। उनके युवती के पिता को एक साल पहले एक लाख रुपये उधार दिए थे। जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। पैसे मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और भाजपा नेता के दबाव में मामले को छेड़छाड़ का बनाकर उनके निर्दोष बेटे को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें खून का बदला खून चाहिए
आकाश का शव पहुंचने के बाद परिजन बिलख पड़े। पुलिस पर आकाश की हत्या करने का आरोप लगाते रहे। वह आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान आकाश की मां ने चीखते हुए कहा कि हम पुलिस के बहकावे में नहीं आएंगे। हमें खून का बदला खून चाहिए।
हमें पुलिस पर बिल्कुल नहीं भरोसा
पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के कई नेता पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आकाश के बड़े भाई राहुल से बात करके आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, लेकिन राहुल ने कहा कि हमें पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। जिसके बाद मौके पर एकत्र लोग नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर जाम लगाने के लिए चल दिए।

दलालों के सामने किसी की नहीं सुनती पुलिस
कोतवाली के सामने हंगामा करते हुए पीड़ित परिजनों ने पुलिस अफसरों को खरी-खरी सुनाई। आरोप लगाया कि पुलिस दलालों के सामने किसी की नहीं सुनती। हम थाने आए तो पुलिस ने एक नहीं सुनी। पुलिस बिना पैसे लिए कोई कार्य नहीं करती। यदि हम भी पैसे दे देते तो पुलिस हमारा भी मुकदमा दर्ज कर लेती।

शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आकाश उर्फ छोटे का फाइल फोटो।

शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आकाश उर्फ छोटे का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला पंसारियान में विलाप करते मृतक के परिजन।

शामली के मोहल्ला पंसारियान में विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली कोतवाली में रोकर इंसाफ की गुहार लगाती मृतक आकाश की मां व पत्नी।

शामली कोतवाली में रोकर इंसाफ की गुहार लगाती मृतक आकाश की मां व पत्नी।- फोटो : SHAMLI

शामली में कोतवाली प्रभारी का घेराव कर वार्ता  करती महिलाएं।

शामली में कोतवाली प्रभारी का घेराव कर वार्ता करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed