फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   know the minds of workers

कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी

Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
know the minds of workers
शामली। कांग्रेस के थानाभवन विधानसभा सीट के चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. कपूर सिंह नरवाल (हरियाणा) ने बुधवार को विवाह मंडप में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रूप में इस बार राष्ट्रीय नेतृत्व खुद उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उनका कार्यकर्ताओं से सीधा यही जानने का मन है कि आगामी चुनाव 2022 में कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता खुद अपना प्रत्याशी तय करके हाईकमान को बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मौजूदा स्थिति की भी जानकारी ली। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्य संयम सैनी ने संगठन की स्थिति पर रिपोर्ट दी। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि सभी प्रत्याशी पद के दावेदार पार्टी हाईकमान की नीतियों का पालन करें और प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। प्रचार और जनसंपर्क के आधार पर ही जिला कमेटी अनुमोदन करेगी। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देवीदत्त शर्मा, डॉ. चैन सिंह पुंडीर, जिला महासचिव नेत्रपाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला सचिव संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, जबर सिंह पाल, शेखरपाल, मुनव्वर राणा, नरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed