फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Keep every document safe: Dr. Sompal.

हर दस्तावेज को संभालकर रखें : डॉ. सोमपाल

Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Keep every document safe: Dr. Sompal.
शामली में आरके डिग्री कॉलेज में एनएसएस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों का एंपानेल्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ईटीआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन दस्तावेजीकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ईटीआई समन्वयक डॉ. सोमपाल ने बताया कि नियुक्त होने के समय से ही प्रत्येक कार्यक्रम अधिकारी को अपनी फाइल बना लेना चाहिए। प्रत्येक दस्तावेज को संभालकर रखना बहुत आवश्यक है, क्योंकि समय पर उनका उपयोग किया जा सके। स्टॉक रजिस्टर में हर चीज को लिखना और उसे साल के अंत तक प्राचार्य को दिखा कर संस्तुति करवा लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में डॉ. मीनाक्षी धीमान ने प्राथमिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटना होने के बाद या आग लगने के बाद दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में प्राथमिक स्वास्थ्य किट रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पांडेय को प्रायोगिक तौर पर उपयोग करते हुए स्थिति को समझाया गया। प्रशिक्षण के तीसरे सत्र में महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज ने प्रतिभागियों को भोजन एवं पोषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ भी खाना भोजन हो सकता है, लेकिन पोषक तत्वों को भोजन में शामिल करना आवश्यक है। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. छवि, गिरीश नारायण यादव, जय प्रकाश सिंह, शीबा परवीन, डॉ. कल्पना राव, डॉ. इंदू, डॉ.लक्ष्मी गौतम, डॉ. ज्ञान सिह, डॉ. ललित शर्मा, उमेश, डॉ. श्वेता, डॉ. कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed