शामली। सावन शुरू होते ही हरिद्वार से गंगा जल लेकर राजस्थान के शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। कांवड मार्गों पर हर- हर महादेव और बोल बम- बम का जयघोष सुनाई देने लगा है। राजस्थान के सीकर से शिवभक्तों की टोली ने बुधवार की शाम श्री हनुमान धाम पर विश्राम किया।
बुधवार को राजस्थान के सीकर निवासी शिवभक्त हरिद्वार से पैदल चलकर शहर के श्री हनुमान धाम पर पहुंचे। यहां विश्राम के दौरान सीकर राजस्थान के शिवभक्तों की टोली में शामिल रामनिवास, सुभाष, दिनेश, मूलचंद, कांताराम, अनिल मुकेश सैनी सरपंच, बबलेश, अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ लेकर चार दिन पूर्व सीकर के लिए प्रस्थान किया था। 14 दिन में कांवड़ यात्रा की 650 किमी दूूूूरी पूरी करके शिवरात्रि को भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करेंगे। हरिद्वार से लेकर राजस्थान के सीकर की 14 दिन की यात्रा निधार्रित की है। सीकर निवासी रामनिवास नौकरी, पंडित अमित शर्मा शादी की कामना के लिए कांवड़ लेकर आ रहे हैं। मालियों की ढ़ानी निवासी मुकेश सरपंच गांव की सुख- शांति, समृद्धि और सुभाष, कांताराम, मूूलचंद, बबलेश भगवान शिव में आस्था और भक्ति के लिए कांवड़ लेकर निकले हैं। हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि हनुमान धाम पर शिव भक्तों का कांवड़ सेवा शिविर 19 जुलाई को शुरू हो जाएगा।